बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से ये नेता हुए शामिल
देहरादून। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गयी है। कार्यसमिति में 179 सदस्य शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है।
इनमें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायक सतपाल महाराज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इनके अलावा सांसद अजय टम्टा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं। सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत को भी स्थान दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन होने के नाते अजय कुमार, दुष्यंत गौतम प्रभारी व रेखा वर्मा सह प्रभारी के तौर पर उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!