उत्तराखंड। बीजेपी और संघ के बीच बैठक में पहुचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से देहरादून में शुरू होने जा रही है इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार विमर्श होगा। साथ ही प्रदेश में सेवा कार्य में जुटे संघ से जुड़े 35 संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके कामकाज पर मंथन होगा।
समन्वय बैठको में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार व डॉ कृष्ण गोपाल मौजूद रहेंगे। भाजपा के साथ होने वाली समन्वय बैठक में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और चारों प्रांतीय महामंत्री उपस्थित रहेंगे। आपको बता दें 4 महीने में उत्तराखंड भाजपा की स्थिति में काफी परिवर्तन हुआ है लगभग 2 बार नेतृत्व परिवर्तन उत्तराखंड में देखा गया है ऐसे में 2022 के चुनाव में इस नेतृत्व परिवर्तन का क्या असर होगा और संघ और भाजपा इस को कैसे मैनेज करेंगे इन तमाम मुद्दों पर भी चर्चा होनी संभव है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज