उत्तराखंड चुनाव 2022: राहुल गांधी का एक परिवार-एक टिकट की नीति लागू करने का फैसला हुआ फेल, यशपाल को बाजपुर तो संजीव आर्य को नैनीताल से दिया टिकट
हल्द्वानी। राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भी एक परिवार-एक टिकट की नीति लागू करने का फैसला लेने के वाबजूद बीजेपी से वापस आये यशपाल को बाजपुर और बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट दिया गया।
आप को बता दें कि कांग्रेस पार्टी में परिवार वाद पर लगाम लगाने के लिए राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भी एक परिवार-एक टिकट की नीति लागू करने का फैसला लिया था। जिसका गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने खुलकर विरोध भी किया था। जिसपर राहुल गांधी ने साफ़ कहा था कि परिवार वाद लगातार कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। अब पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भी एक परिवार से एक ही टिकट देने का नियम लागू करने का फैसला लिया है।
हालांकि अब नियम में ढील देते हुए बीजेपी से वापस आये यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई