उत्तराखंड: यहां बोर्डिंग स्कूल में स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान 13 साल के छात्र की हुई दर्दनाक मौत
मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान 13 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार (17 मार्च) की है, जब स्विमिंग पूल में अभ्यास करते हुए छात्र अचानक बेहोश हो गया। स्कूल प्रबंधन ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से सूचना मिली थी कि एक छात्र को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि छात्र स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पूल में ही बेहोश हो गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। घटना से स्कूल प्रशासन और परिजनों में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!