नैनीताल में भीषण हादसा: यहां स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल
नैनीताल। मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को इलाज के लिए रामनगर ले जा रहे थे।
जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो जोखिया के पास पहुंची, सामने से अचानक एक पर्यटक वाहन आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में विनय ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी।
सूचना पर तल्लीताल थाने से एसआई सतीश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। विनय वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
मृतका के पुत्र विनय वर्मा अल्मोड़ा में वीवी ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी बेटी रामनगर में शिक्षिका हैं। मां-बेटा उसी के पास जा रहे थे जब यह हादसा हो गया। घटना के बाद अल्मोड़ा के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे