उत्तराखंड में प्रशासनिक बदलाव, इन 6 IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, देखें लिस्ट….
देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार 27 अगस्त को 6 आईएएस के तबादले हुए हैं. अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को बदला गया है. वहीं वेटिंग पर बैठे तीन आईएसएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा देहरादून के तीन पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है.
अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है. वहीं, पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है. इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया है. इन तीन के अलावा आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया. वहीं आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया है. आईएएस अशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल बनाया गया है. ये तीनों आईएएस अधिकारी वेटिंग लिस्ट में थे.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप