उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! 5 जिलों में तेज बारिश और गर्जन का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच अगले कुछ घंटे पहाड़ी इलाकों के लिए भारी रह सकते हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटे में बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, चिरबासा, सोनप्रयाग, ऊखीमठ, गोविंदघाट, जोशीमठ, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, थराली, कपकोट, बदियाकोट, लप्सा, रिलकोट, दारमा, डीडीहाट, बेरीनाग और मुनस्यारी समेत आसपास के क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
इन स्थानों पर कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और बारिश के अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है। अचानक तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क अवरोध, नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और भूस्खलन जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।
खास तौर पर चारधाम यात्रा मार्गों और पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 50 इंजेक्शनों के साथ चार आरोपी दबोचे
आज का राशिफल (10 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!