उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में कल सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 अगस्त की दोपहर तक देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों और किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों को 20 अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो 150 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; चार घायल
बरेली: महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का मार्ग प्रशस्त, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश
लालकुआं: हाईवे पर फिर रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय चौकीदार को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौत
हल्द्वानी: गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
लालकुआं: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप