उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कल इस जिले में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.07.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27.07.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 27.07.2026 (सोमवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 27.07.2026 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर/जिला कार्यकम अधिकारी बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: 26वें दिन तिवारी नगर पहुँची पदयात्रा, ग्रामीणों ने 27 सितंबर की विशाल रैली में जुटने का लिया संकल्प
बिन्दुखत्ता: धूमधाम से मनाया गया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जन्मदिन, हजारों समर्थकों ने दी बधाई
आज का राशिफल (09 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!