उत्तराखंड: खराब मौसम के चलते इन तीन जनपदों में सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 अगस्त 2025 से 09 अगस्त 2025 तक को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं कहीं औसत से अधिक वर्षा एवं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। (आरेंज अलर्ट)।
उधम सिंह नगर

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 06-08-2025 (बुधवार) को बन्द रहेगा।
अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक- अगस्त, 2025 ।
(नितिन सिंह भदौरिया)
जिलाधिकारी / अध्यक्ष,
जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर। alv
कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधमसिंह नगर।
पिथौरागढ़
रेड अलर्ट के चलते 6 अगस्त को भी जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 06 अगस्त 2025 को जनपद पिथौरागढ़ सहित राज्य के अनेक क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दृष्टिगत मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपदा प्रबंधन कोर कमेटी में फैसला लेते हुए 06 अगस्त को समस्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है। जानकारी देते हुए बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया गया है।
उक्त के क्रम में जनपद में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी आपदा की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में आवश्यकतानुसार उपस्थित रहें एवं समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
हरिद्वार
भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 05 अगस्त, 2025 को अपरान्ह 01:30 बजे मौसम पूर्वानुमान का रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घण्टे में जनपद हरिद्वार में भारी से बहुत भारी वर्षा, बिजली के साथ अत्यधिक भारी वर्षा/ तूफान होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय / परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 06-08-2025 (बुधवार) को बन्द रहेगा।
अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय/विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनक विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण