UKSSSC Paper Leak Case में एक और गिरफ्तारी की, रडार पर अब दो विधायक भी
देहरादून। उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में गुरुवार को एक और गिरफ्तारी हुई. गुरुवार को एसटीएफ उत्तरकाशी के अंकित रमोला को गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि अंकित रमोला पहले गिरफ्तार हो चुके जिला पंचायत हाकम सिंह का करीबी है. अंकित की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ के रडार पर दो विधायक भी आ गए हैं, जिनका अंकित और हाकम से गहरा ताल्लुक बताया जा रहा है.
ऐसे में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी एसटीएफ ने अगर सही तार जोड़े तो सफेदपोश विधायकों को मुसीबत हो सकती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार इस मामले में दूसरी एजेंसियों से जांच करवाने में भी पीछे नहीं हटेगी.
एसटीएफ को इस सिंडिकेट में दूसरे आरोपियों की तलाश है. साथ ही बड़े नेताओं और अफसरों के साथ फोटो खिंचवाने वाले हाकम सिंह पर अब ईडी का शिकंजा कसने वाला है. वहीं, कोर्ट, पुलिस और सचिवालय से गिरफ्तार कर्मचारियों के खाते भी ईडी खंगालेगी कि आखिर पेपर लीक करके किसने कितना पैसा बनाया.
पेपर लीक मामले की जांच मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शुरू हुई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, आखिरी आरोपी को जेल भेजने तक सरकार चुप नहीं बैठेगी. अक्सर ईडी की कारवाई पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस भी चाहती है कि छोटे कर्मचारी हो या बड़े नेता, इस खेल में शामिल आरोपी को जेल में होना चाहिए. गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ पश्चिमी यूपी के तीन नकल माफिया की गिरफ्तारी की तैयारी में है. जानकारी के अनुसार, ये पिछले दिनों पकड़े गए हाकम सिंह के साथ भर्ती घोटाले में शामिल हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल