Badrinath Dham : आर्मी बैंड की धुनों और ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों के बीच खुले बद्रीनाथ के कपाट
Badrinath Dham : आर्मी बैंड की धुनों और जय बद्री विशाल के जयकारों के बीच गुरुवार सुबह भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान बद्रीनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बद्रीनाथ मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था।
कपाट खुलने के बाद बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाईन देखने को मिल रही है। लोग दर्शन को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था।
भारी बर्फबारी और जयकारों के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी पहली पूजा और आरती प्रधानमंत्री के नाम से हुई। इस दौरान आईटीबीपी के बैंड और गढ़वाल स्काउट्स ने अपनी प्रस्तुति दी।
बता दें कि 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री और 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के लिए खोले गए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!