बागेश्वर उपचुनावः कांग्रेस ने भी की प्रत्याशी के नाम की घोषणा, इन्हें मिला टिकट

ख़बर शेयर करें 👉

बागेश्वर। उपचुनाव में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बसंत कुमार ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की।ko

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला, इस दिन रहेगा राजकीय अवकाश घोषित

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर दलबदल की राजनीति चल रही है। कांग्रेस के रंजीत दास भाजपा में शामिल हुए तो वहीं आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार कांग्रेस में शामिल हुए। इस बीच भाजपा ने स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया। जबकि कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

कांग्रेस ने आप छोड़कर आए बसंत कुमार को ही पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी, क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है।