रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को बड़ा तोहफा! दो दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री सफर, नहीं देना होगा किराया
देहरादून। रक्षाबंधन से पहले उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की बहनों को त्योहार का तोहफा देते हुए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन दोनों दिनों में उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 100 प्रतिशत किराया छूट के साथ यात्रा कर सकेंगी। यानी रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बस से सफर करने वाली महिलाओं को किराया नहीं देना होगा।
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और भाइयों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा।
सरकार करेगी रोडवेज के खर्च की भरपाई
महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले आर्थिक भार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। शासनादेश में परिवहन निगम को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार के इस फैसले को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी राहत और खास तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: हाईवे पर फिर रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत; 4 दिन में चौथी मौत
बिंदुखत्ता: जन्मदिन पर समाजसेवी लाखन सिंह मेहता की अनोखी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ बांटी खुशियां
लालकुआं: मांगों को लेकर भोजनमाताओं ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन