बड़ी खबर! नैनीताल-बेतालघाट घटनाक्रम पर CM धामी सख्त, इन अधिकारियों का किया तबादला
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल और बेतालघाट में हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं मंडल के आयुक्त करेंगे और उन्हें 15 दिन के भीतर आख्या शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई भी की है। बेतालघाट में हुई फायरिंग और अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का जनपद से बाहर स्थानांतरण किया जा रहा है। इसके साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी नैनीताल जिले से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि नैनीताल और भवाली में हुई घटनाओं और इस दौरान दर्ज सभी प्राथमिकी की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश