बड़ी खबर (देहरादून) : मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा, देखें पूरी लिस्ट…
मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा– धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अब तक 35 से अधिक विभागों का कामकाज देख रहे थे धामी
देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई अहम और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री अब सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी खुद संभालेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके जरिए प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण रहता है।
बताया जा रहा है कि अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था, जिनमें से कई विभाग अब सहयोगी मंत्रियों को सौंप दिए गए हैं, ताकि कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और प्रशासनिक बोझ कम हो।
हाल ही में कैबिनेट विस्तार के तहत खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया गया है। लंबे समय से मंत्रिमंडल में पांच पद खाली चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से रिक्त थे, जबकि एक पद पूर्व मंत्री चंदन रामदास के निधन और एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
इन परिस्थितियों में कई विभागों का अतिरिक्त भार मुख्यमंत्री के पास ही था, जिसे अब नए सिरे से बांटकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस बंटवारे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विश्लेषकों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख विभाग अपने पास रखना एक रणनीतिक कदम है, जिससे शासन की मुख्य कमान उनके नियंत्रण में बनी रहेगी, जबकि अन्य विभाग मंत्रियों को सौंपकर कार्यों का बेहतर वितरण सुनिश्चित किया गया है। इस नए बंटवारे से सरकार की कार्यप्रणाली अधिक समन्वित, जवाबदेह और परिणामोन्मुख होने की उम्मीद जताई जा रही है।



आज का राशिफल (23 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (22 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बोले—भारत मां की रक्षा के लिए आपका स्वागत