उत्तराखंड: खनन विभाग से बड़ी खबर, ई-रखन्ना को लेकर ये आदेश हुआ जारी…
उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने ऑनलाइन ई रवन्ना में आ रही दिक्कतों के चलते ऑफलाइन यानी मैन्युअल रवन्ना प्रपत्र निर्गत किए जाने के आदेश जारी किये हैं। आदेश में खान अधिकारियों को मैन्युअल रवन्ना प्रपत्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की कंडीशन रक्खी है। मतलब अधिकारियों को मैनुअल रवन्ना प्रपत्रों का लेखा-जोखा तय समय पर भूतत्व एवम खनिकर्म निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
जारी आदेश के मुताबिक
उपर्युक्त विषयक ऑनलाईन ई-रवन्ना प्रपत्रों के निर्गत होने में तकनीकी खराबी एवं अपरिहार्य परिस्थिति होने की दशा में राजस्व एवं जनहित में मैनुवल रवन्ना प्रपत्र (जे) को निर्गत किये जाने हेतु जिला खान अधिकारियों को इस शर्त के साथ अधिकृत किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है कि उक्तानुसार प्रदत्त अनुमति के अन्तर्गत ऐसे मैनुवल रवन्ना प्रपत्रों का रख-रखाव एवं लेखा-जोखा सुव्यवस्थित रूप से रखा जायेगा तथा इससे सम्बन्धित रिपोर्ट ससमय भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को उपलब्ध करायी जानी सुनिश्चित की जायेगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित