(बड़ी खबर) उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर आया फैसला, तीनों दोषियों को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
कोटद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सरकार को पीड़ित पक्ष को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।
करीब दो साल आठ महीने तक चले इस मामले में कोर्ट की निगरानी में 97 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। यह फैसला पूरे उत्तराखंड समेत देशभर की नजरों में था, क्योंकि यह मामला समाज, सत्ता और सिस्टम से जुड़े कई बड़े सवालों को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहा।
19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या 18 सितंबर 2022 को कर दी गई थी। वह ऋषिकेश के पास यमकेश्वर ब्लॉक स्थित वनतारा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। हत्या के बाद उसका शव पांच दिन बाद चिल्ला नहर से बरामद हुआ था।
पुलिस जांच में सामने आया था कि रिज़ॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, जो कि एक पूर्व भाजपा नेता का बेटा है, ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर अंकिता को नहर में धक्का देकर मार डाला। वजह यह थी कि अंकिता ने रिजॉर्ट में आए एक वीआईपी मेहमान को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ देने से इनकार कर दिया था।
इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसने 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष की ओर से 47 गवाह पेश किए गए थे। कोर्ट के फैसले के बाद अंकिता के परिजनों और सामाजिक संगठनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अब इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे।
उत्तराखंड के इतिहास में यह मामला एक ऐसी पीड़ादायक घटना के रूप में दर्ज हो गया है, जिसने समाज को झकझोर दिया और न्याय की उम्मीद में लंबा संघर्ष करवाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश