बड़ी खबर (उत्तराखंड): मंत्रिमंडल विस्तार पर विराम, सुबोध उनियाल को मिली संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय कार्य मंत्री का रिक्त पद भरते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, 19 अगस्त (मंगलवार) से शुरू होने वाले उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों के सभी विधायी और संसदीय प्रश्नों के उत्तर देने तथा आवश्यक कार्यों के लिए सुबोध उनियाल को अधिकृत किया गया है।
गौरतलब है कि संसदीय कार्य मंत्री का पद पहले प्रेमचंद अग्रवाल के पास था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह पद खाली था। राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि इस पद पर नए चेहरे को शामिल करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है, लेकिन सुबोध उनियाल को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद इस संभावना पर फिलहाल विराम लग गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश