उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! नैनीताल समेत सभी जिलों में नए प्रभारियों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारियों की सूची जारी होने के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी सांगठनिक जिलों के नए प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की है।
नई जिम्मेदारियों के तहत पार्टी ने अलग-अलग जिलों में अनुभवी नेताओं को संगठन की कमान सौंपी है। इन प्रभारियों की जिम्मेदारी संबंधित जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीन तक पहुंचाने की होगी।
नैनीताल में भी बदली जिम्मेदारी
भाजपा की नई सूची में नैनीताल सांगठनिक जिले को लेकर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से यहां प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नई टीम से संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए संगठन की निचली इकाई तक बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो 150 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; चार घायल
बरेली: महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का मार्ग प्रशस्त, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश
लालकुआं: हाईवे पर फिर रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय चौकीदार को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौत
हल्द्वानी: गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
लालकुआं: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप