उत्तराखंड में अब ब्लॉक प्रमुखों को प्रतिमाह पेट्रोल/डीजल के लिए मिलेंगे रुपये, आदेश जारी….
देहरादून। प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों को अब डीजल पेट्रोल का खर्चा मिलेगा। शासन ने आदेश जारी कर दिए है। ब्लॉक प्रमुखो के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए है।
दरसअल, प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन के द्वारा हाल ही में मुलाकात की गई थी, जिसमें कई मांगे मंत्री के समक्ष रखी थी। जिसमें से कई वर्षों से एक मांग यह भी थी कि, प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।
पंचायतीराज मंत्री के द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि, शीघ्र उचित करवाई की जाए। आज सभी प्रमुख को इस बात की खुशी होगी कि, सभी प्रमुखगणों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10,000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके लिए प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई