उत्तराखंड में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, यलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है, साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों को खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल