Chardham Yatra: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए टोकन सिस्टम शुरू, एक घंटे में 1200 श्रद्धालु कर रहे दर्शन

ख़बर शेयर करें 👉

Chardham Yatra: केदारनाथ धाम में प्रबंधन और यात्रियों को सुलभ दर्शन कराने के लिए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। धाम में चार काउंटर लगाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर दो-दो कर्मचारी तैनात हैं।यहां से यात्रियों को एक-एक घंटे के स्लॉट में टोकन दिए जा रहे हैं। बुधवार को शुरू हुई व्यवस्था से एक-एक घंटे में लगभग 1200 यात्रियों को दर्शन कराए जा रहे हैं।

शाम चार बजे तक टोकन से 9000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही पर्यटन विभाग ने टोकन वितरण शुरू कर दिया था। पर्यटन विभाग की इस व्यवस्था से यात्रियों को आसानी हो रही है। इससे लंबी लाइन भी नहीं लग रही है। जिला पर्यटन व साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि टोकन सिस्टम की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad