मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली पर दी शुभकामनाएं, प्रेम और सद्भाव से पर्व मनाने का किया आह्वान
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंग, उल्लास और भाईचारे का यह पर्व प्रेम, सम्मान और सद्भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने इस होली पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा, “परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए, प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को मिलजुल कर उल्लास के साथ मनाएं।”

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली