रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज करने के निर्देश
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर भर्ती हुए रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के घायलों का स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान सीएम ने एम्स कार्यकारी निदेशक प्रो. नीतू सिंह को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने व कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि सरकार हादसे में मृतक आश्रितों व घायलों की हर संभव सहायता करेगी।
शनिवार शाम को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. नीतू सिंह व चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य व अन्य मृतकों के बारे में जानकारी ली।
एम्स ऋषिकेश की ट्रामा सर्जन डा. रूबी कटारिया ने बताया कि रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के कुल सात घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें दो मृत घोषित किए गए। जबकि, अन्य पांच घायलों को भर्ती किया गया है।
सीएम धामी ने चिकित्सकों से उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए। सीएम ने प्रो. नीतू सिंह को भी घायलों के उपचार पर करीबी नजर रखने को कहा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार आश्वस्त करती है कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों व घायलों की सहायता से पीछे नहीं हटेगी।
इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, ट्रॉमा सर्जन डॉक्टर मधुर उनियाल और संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल