दिल्ली से नीम करौली धाम दर्शन को आया दीपक लापता, लालकुआं मिली लास्ट लोकेशन; परिजनों ने मांगी मदद
लालकुआं। दिल्ली से नीम करौली धाम दर्शन के लिए आया 25 वर्षीय दीपक कुमार लापता हो गया है। परिजनों के मुताबिक दीपक के लापता होने के बाद उसकी आखिरी लोकेशन लालकुआं के पास मिली है। 14 सितंबर से उसका कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके बाद परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है।
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पुत्र हरि राम, निवासी WZ-553/4A, नांगल राया, मायापुरी, दिल्ली, 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे अपने घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह नीम करौली धाम गया था। धाम से वापस लौटने के दौरान उसका संपर्क परिवार से टूट गया।


लालकुआं में मिली आखिरी लोकेशन
परिजनों के अनुसार दीपक की आखिरी लोकेशन लालकुआं के आसपास मिली है। इसके बाद से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
यह है दीपक का हुलिया
दीपक की उम्र करीब 25 वर्ष, रंग गेहुंआ, कद करीब 5 फीट 7 इंच, चेहरा गोल, बाल काले और शरीर स्वस्थ है। उसके पैरों में काली चप्पल होने की जानकारी दी गई है। लापता होने के समय उसने कौन से कपड़े पहने थे, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
दीपक के लापता होने के संबंध में थाना मायापुरी, दिल्ली में FIR संख्या 234/26, दिनांक 24 सितंबर 2026, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज है।
जानकारी मिले तो तुरंत करें संपर्क
यदि किसी व्यक्ति ने दीपक को देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की अपील की गई है।
संपर्क नंबर:
📞 9315569468
📞 9891717821
📞 IO/SI सुभाष: 8700530070
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि दीपक के संबंध में मिलने वाली किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में रिटायर्ड शिक्षक के घर 35 लाख की चोरी; परिवार को कमरों में बंद कर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर
आज का राशिफल (19 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (18 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित कार्तिकेय को ग्राफिक एरा ने किया सम्मानित, मिला एक लाख का नकद पुरस्कार
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा का बड़ा अभियान, 710 दुग्ध समितियों से जुड़ेंगे 34 हजार परिवार