देहरादून: CDS जनरल बिपिन रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जरनल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक हरवंश कपूर ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विधानसभा शीतकालीन सत्र में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्रीगणों एवं विधायकगणों द्वारा भी जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।
इधर देहरादून में विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। आज जनरल विपिन रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहा सदन
नेता सदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निधन पर शोक पढ़ा
सीडीएस जनरल विपिन रावत से जुडी यादों को किया सांझा
10 और 11 दिसबर को विधानसभा सत्र की अन्य कार्यवाही होगी CDS विपिन रावत जी और उनके साथ दुघर्टना में मृतक सैनिकों को को सदन द्वारा श्रद्धांजलि दी।
शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर आज सदन में प्रवेश करने से पूर्व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, वन मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों द्वारा सदन की गैलरी में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी|

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल