देहरादून: धामी कैबिनेट बैठक संपन्न , इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कुल 7 प्रस्ताव सामने आए जिसमें सभी प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के समय जो जनता से वादा किया है उस वादे पर खरी उतरती दिखाई दी है। दरअसल, धामी 2.0 कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी। जिस पर मंत्रिमंडल ने भी मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु……
◆प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार। 1,84,142 कार्ड धारको को मिलेगा लाभ ।

◆किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज

◆विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को दी मंजूरी

◆हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा

◆एडवोकेट जनरल को अनुरोध किया जाएगा कि विभिन्न विधिक पहलू से कैबिनेट को अवगत
कराया जाए।

◆अंत्योदय योजना के जरिए 3 फ्री सिलेंडर को मंजूरी

यह भी पढ़ें 👉  खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

◆गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी

◆पशुपालन विभाग कृतम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पूर्व की भांति 40 मैदान में पहाड़ में 50 दिए जाएगे

◆केदारनाथ में कुछ बिल्डिंगे बननी थी, पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी, वही ठेकेदार बनाएगा।