देहरादून: गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, हुआ शपथ ग्रहण।

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

प्रदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवा निर्मित हुए गुरमीत सिंह ने बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजस्व कार्यों के निपटारे के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे ये कार्यालय, आदेश जारी...

आपको बता दें कि उन्होंने उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। उन्‍होंने दो विश्‍वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है। आज उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद की शपथ ली।