उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इन दो जिलों में सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
पौड़ी गढ़वाल/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है और मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम की इस चेतावनी को देखते हुए पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिलों में एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है।
पौड़ी जिले में ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आदेश जारी कर 5 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर जिले में भी 5 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश