उत्तराखंड: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
बिंदुखत्ता में 13 नवंबर से सजेगा गढ़-कुमाऊं की संस्कृति का महाकुंभ, तीन दिन गूंजेंगे लोकगीत और लोकनृत्य
लालकुआं: कोतवाल के खिलाफ चेयरमैन लोटनी का मोर्चा, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे; वार्ता विफल, सफाई बंद करने का ऐलान
लालकुआं: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर पुलिस से भिड़े नगर पंचायत अध्यक्ष, अभद्रता और शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के लगाए आरोप,…देखें वीडियो
आज का राशिफल (11 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!