उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के चलते इस जनपद में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई, 2025 की सांय 18:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 22 जुलाई, 2025 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घण्टा) होने की (रेड अलर्ट) सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर एवं वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक-22 जुलाई, 2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग की चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक 22 जुलाई, 2025 (मंगलवार) को बन्द रहेंगे। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
(नितिका खण्डेलवाल) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश