उत्तराखंड में होगी 3000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान..
उत्तराखंड। सरकारी अध्यापक की भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, जल्द ही 3000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, साथ ही एलटी टीचर, लेक्चरर और प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां भी की जाएंगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते समय इस बात की जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए बताया कि अब तक कुल 564 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है। पहले चरण में 454, दूसरे चरण में 76 और तीसरे चरण में आज 34 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इन सभी सहायक अध्यापकों को अपने शुरुआती पांच साल दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने की जिम्मेदारी दी जाएगी जहां वे दूरस्थ गांवों में शिक्षा का कार्य करेंगे।
मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में जल्द ही 3,000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 1,500 एलटी टीचरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 800 लेक्चरर और 600 प्रधानाचार्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त किए जाएंगे। 1,500 सीआरसी और बीआरसी भी भरने की योजना है। प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में दो अध्यापक रखे जाएंगे और 100 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों में चार अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री के ऐलान के बाद देखना होगा इन पदों पर कब तक विज्ञापन जारी होता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप