Uttarakhand: लोस चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी षणमुगम को हटाया, इन्हें दी जिम्मेदारी
उत्तराखंड सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम को हटा दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उन्हें हटाकर उनकी जगह बीवीआरसी पुरुषोत्तम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश में मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण से लेकर चुनाव आयोजन संबंधी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
इस बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से डॉ.वी षणमुगम को हटा दिया। चर्चा है कि इस बदलाव के पीछे पिछले दिनों हुए चंपावत उपचुनाव को वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई