उत्तराखंड में गुलदार का आतंक: फिर यहां महिला को बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में पाबौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में काफल लेने गयी एक महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया। घटना की जानकारी मृतक की सहेली ने परिजनो व पुलिस को दी। पाबौ थाना क्षेत्र चोपड्यूं तहसील के अंतर्गत जंगल में काफल लेने गयी महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम के समय दो महिलाएं गांव के पास के जंगल में काफल तोड़ने गयी थी।
पाबौ थाना प्रभारी दीपक सिंह पंवार ने बताया कि गुलदार के हमले में चपलोड़ी गांव निवासी सुषमा देवी (45) पत्नी हरि सिंह रावत की मौत हो गयी। उन्होंने बताया सुषमा के साथ एक और महिला गुड्डी देवी भी थी। गुड्डी देवी ने सारी घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि ये दोनों महिलाएं एक साथ गांव के पास के ही जंगल में काफल लेने गयी थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होनी शुरू ही गयी। इधर उधर ढूंढ़ने के बाद तभी गुड्डी देवी रोते बिलखते गांव पहुंची। उसने बताया कि वे दोनों काफल तोड़कर घर लौट रही थी कि तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गुड्डी देवी किसी तरह बच गयी, लेकिन सुषमा देवी को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा जंगल में तलाश के दौरान महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची वनविभाग के साथ पुलिस की टीम ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद