उत्तराखंड: यहां वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें 👉

चमोली। जनपद चमोली के समीप बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग ओर पुलिस मौके पर पहुचे। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा घायलो को रेस्क़यु कर उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन यात्रियों का बताया जा रहा है। जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी, चार अन्य घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सको द्वारा घायलो का उपचार किया जा रहा है।