उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत कोटद्वार में दर्दनाक हादसा ,अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक की मौत, एक घायल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लू पाइन होटल के ऊपर लैंसडाउन रोड पर देर रात कार संख्या UK 11A/8958 कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार प्रदीप बिष्ट (18 वर्ष) पुत्र भगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम काकड़ा थाना थराली, चमोली और रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट (47 वर्ष) पुत्र पुष्कर मेहरबान सिंह निवासी ग्राम सूंया पोस्ट देवाल चमोली गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल प्रदीप बिष्ट का उपचार जारी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।