उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर; अतिथि शिक्षकों की भर्ती जल्द
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, वर्तमान में कला वर्ग के विभिन्न विषयों में 443 पद रिक्त हैं, जिन पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
जिलों में हिंदी, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास आदि विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। अतिथि शिक्षकों को तब तक कार्यरत रखा जाएगा जब तक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती।
स्थायी नियुक्तियों की भी प्रक्रिया शुरू
साथ ही, यूकेएसएसएससी से चयनित 1300 से अधिक एलटी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इन नियुक्तियों के बाद अतिथि शिक्षकों की स्थिति पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!