हल्द्वानी : होली खेलने के बाद गौला बैराज में नहाने गए में चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में पुलिस का एक दरोगा आज शाम बैराज पर नहाने के दौरान डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। चौकी इंचार्ज आज शाम अपने दो साथियों के साथ होली खेलने के बाद बैराज में नहाने के लिए गया था और इसी दौरान वह डूबने लगा। उसके साथ आए अन्य लोगों को बचा लिया गया लेकिन चौकी इंचार्ज को नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों ने चौकी इंचार्ज को बैराज से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह अपने एक सिपाही व एक अन्य साथी के साथ गोला बैराज में नहाने गए थे। इससे पहले पुलिसकर्मियों ने होली खेली थी और रंग उतारने के लिए बैराज पर चले गए। इसी दौरान चौकी इंचार्ज व सिपाही डूबने लगे जिस पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई। जब तक दोनों के पास मदद पहुंचते तब तक चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह डूब चुके थे। जबकि सिपाही को गोताखोरों ने बचा लिया। गोताखोरों ने चौकी इंचार्ज को भी बैराज से बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक चौकी इंचार्ज अमरपाल मूल रूप से काशीपुर के रहने वाले हैं। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश