हल्द्वानी : यहां खटीमा की युवती को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश, इनकार किया तो जमकर पीटा
हल्द्वानी। खटीमा की रहने वाली एक युवती को हल्द्वानी में देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई युवती द्वारा मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई युवती के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी एक युवती बरेली रोड के धान मिल के पास रहती है युवती एक मॉल में काम करती है. पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि जिस मॉल में वह काम करती है उसके साथ डहरिया निवासी तुलसी राय नाम की एक महिला भी काम करती है.युवती का आरोप है कि तुलसी उसको देह व्यापार में धकेलना चाहती थी वह कई दिन से उसे बड़े बड़े लालच दे रही थी
बृहस्पतिवार को भी तुलसी ने उसे एक व्यक्ति के साथ शरीरिक संबंध बनाने के एवज में 10 हजार रुपये देने का ऑफर दिया जब वह नहीं मानी तो उसे महंगा मोबाइल देने का ऑफर किया गया इसके बाद भी नहीं मानने पर उसकी पिटाई की गई. उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया गया लेकिन युवती ने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी. फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 323, 506 और अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित