हरिद्वार: पतंजलि कन्या गुरुकुल में साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर की आत्महत्या
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित पतंजलि के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 2018 से अध्यापन के साथ साथ अध्ययन भी कर रही थी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी सेमलिया तहसील हलोदा, मंदसौर मध्य प्रदेश की निवासी थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी देवग्या साल 2018 से अध्यापन करा रही थी। साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कन्या गुरुकुलम की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत