यहाँ स्कूटी सवार 2 लोगों को बेकाबू बस ने मारी टक्कर,…. दर्दनाक मौत
रामनगर : आज दोपहर रानीखेत रोड़ पर बेकाबू बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गौरी पांडे उम्र 40 साल पुत्र दया किशन, विक्रम सिंह नेगी उम्र 38 साल पुत्र जगत सिंह नेगी स्कूटी संख्या uk04R 8210 से एक अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए विश्राम घाट जा रहे थे। रानीखेत रोड पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस बेकाबू हो गई और बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्कूटी और स्कूटी में सवार उक्त दोनों लोग बस के नीचे दब गए इसके बाद यह बस बगल में खड़ी एक कार से टकराकर रुक गई।
दोनों घायलों को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर उनकी मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों स्कूटी सवारों की मौत हो गई है और बताया यह भी जा रहा है कि मृतक विक्रम सिंह नेगी सेना में तैनात है।आजकल छुट्टी में अपने घर आए थे। शनिवार को ड्यूटी पर वापस जाना था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान