गृह मंत्री अमित शाह का आज उत्तराखंड दौरा, जानिए क्या है कार्यक्रम
देहरादून। आज गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा रहेगा सब से पहले अमित शाह सुबह 10:30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद देहरादून में मुख्यमंत्री घसियारी योजना का करेंगे शुभारंभ। देहरादून में अन्य कार्यक्रमों में भी लेंगे भाग देहरादून में इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।
देहरादून भ्रमण के बाद गृह मंत्री अमित शाह आज धर्मनगरी हरिद्वार आएंगे। हरिद्वार में सब पहले अमित शाह 4:00 बजे आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज हरिद्वार पहुंच कर संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस के बाद शाम 5:45 बजे गृह मंत्री कनखल हरिहर आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा अन्य साधु-संतों से भी उनका मुलाकात कर अमित शाह लेगे आशीर्वाद। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल