हेमकुंड साहिब में हुए हिमखंड की चपेट में आने से लापता महिला श्रद्धालु का मिला शव
गोपेश्वर। रविवार शाम हेमकुंड साहिब के पास मार्ग में आए हिमखंड की चपेट में फंसने से लापता हुई महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह महिला का शव बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, हेमकुंड साहिब के पास मार्ग में ग्लेशियर के टूटने की वजह से पांच तीर्थ यात्री बर्फ की ढेर के नीचे दब गए थे। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन, और एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू करने में जुट गई। बर्फ के ढेर में दबे चार तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक महिला तीर्थ यात्री लापता थी।
ग्लेशियर टूटने की वजह से हेमकुंड साहिब दर्शन कर लौट रहे पांच तीर्थ यात्री बर्फ की चपेत में फंस गए थे। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चा यात्रियों को सकुशल बर्फ से बाहर निकाल लिया। लेकिन, बर्फ की चपेट में आने की वजह से एक महिला यात्री अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गईं थी। लापता महिला यात्री को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा। रेस्क्यू किए तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत कौर भी शामिल थे।जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में उपचार किया गया, इनमें तीन महिलाएं हैं। लापता महिला की तलाश में एसडीआरएफ आज सुबह से ही जुट गई थी। एसडीआरएफ की इंस्पेक्टर ललिता नेगी ने बताया कि आज सुबह से चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान