उत्तराखंड में मुस्लिम कारोबारी पर दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार
टनकपुर। कोतवाली क्षेत्र की दो हिंदू महिलाओं ने मुस्लिम कारोबारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आरोपित की जूते-चप्पलों की दुकान में पूर्व में काम करती थी।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे टनकपुर वार्ड नंबर दो, मस्जिद कालोनी निवासी समसुल हसन उर्फ शहंशाह पुत्र अब्दुल हक की दुकान में काम करती थी। आरोप है कि महीना पूरा होने पर वेतन के पैसे मांगने पर समसुल हसन शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करता था। संबंध बनाने पर ही वेतन भुगतान करने की बात कहता था।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था
दुकान में पूर्व में काम कर चुकी महिला ने उसके साथ ऐसी ही घटना होने की बात कही। आरोपित महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म करने के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि आरोपित समसुल के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। पुलिस इस पर नजर बनाए हुए थी।
आरोपित 50 वर्षीय समसुल हसन उर्फ शहंशाह पुत्र अब्दुल हक, निवासी वार्ड नंबर 2, मस्जिद कालोनी, टनकपुर, अपनी दुकान पर काम करने वाली दो महिलाओं को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िताओं ने बताया कि जब उन्होंने अपनी वेतन मांगा, तो आरोपित ने उन्हें डराया-धमकाया और दुकान के अंदर ही जबरन दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं, आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और दोनों महिलाओं को धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को बताया, तो वह वीडियो उनके स्वजन को भेजकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट कर देगा। इस डर के कारण पीड़िताएं लंबे समय तक चुप रहीं। पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर को मामले की सौंपी गई। आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
महिलाओं ने दिखाई हिम्मत
मामला तब सामने आया, जब पीड़िताओं ने हिम्मत जुटाकर दिनांक 20 अप्रैल को कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित का आचरण पहले से ही खराब था
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपित का आचरण पहले से ही संदिग्ध रहा है। उस पर पूर्व में भी महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे हैं। यहां तक कि एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ भी उसके गलत व्यवहार की चर्चा सामने आई थी, हालांकि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। आरोपित कई महिलाओं के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया में डालता था। करीब 70 से 80 रील उसकी आइडी में है।
15 साल पहले लोहाघाट में भी विवादों में रहा आरोपित
आरोपित समसुल 15 वर्ष पूर्व लोहाघाट में काम करता था और फुटपाथ पर दुकान लगाता था। वहां भी समसुल के विवादों में आने के बाद स्थानीय युवाओं के विरोध के चलते वह टनकपुर आ गया था। यहां टनकपुर में भी उसने कई जगह फुटपाथों पर जूते-चप्पल की दुकान लगाई। करीब पांच से अधिक बार इसने फुटपाथ पर अपनी दुकान बदली। उसने कुछ समय पूर्व ही रेलवे पटरी के पास किराए में दुकान ली थी। आरोपित ने तीन शादियां भी की हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!