केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी को भेंट की ” जय माँ बगलामुखी ” व “माँ भद्रकाली ” पुस्तकें,…. धार्मिक पर्यटन पर दिया बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर “जय माँ बगलामुखी” और “माँ भद्रकाली” पुस्तकें ससम्मान भेंट की गईं। ये दोनों पुस्तकें वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त द्वारा लिखी गई हैं।

इस अवसर पर नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट के साथ लालकुआं के पत्रकारों और समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल श्री गडकरी से मुलाकात करने पहुंचा। सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को पुस्तकें भेंट करते हुए देवभूमि उत्तराखंड की आस्था और धार्मिक धरोहर से अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लेखक रमाकान्त पन्त के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये दोनों पुस्तकें उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। गडकरी ने कहा कि पुस्तकों के जरिए देश-दुनिया देवभूमि उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ स्थलों की महत्ता और आध्यात्मिक महत्व को समझ सकेगी।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त, सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल और समाजसेवी विरेन्द्र कोरंगा भी मौजूद रहे।