Govt Jobs 2023 : नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क की निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
Govt Jobs 2023 : नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 है. ऑनलाइन आईबीपीएस के इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर जाकर करना है. अधिक जानकारी के लिए नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 60 और क्लर्क के पद पर 50 वैकेंसी है. इन पदों के लिए उम्र सीमा की बात करें तो मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क पद के लिए आयु 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है. जबकि क्लर्क पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. आवेदन ऑनलाइन मोड में पेमेंट करना है.
जरूरी शैक्षिक योग्यता
मैनेजमेंट ट्रेनी– कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में कम से कम एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए।
क्लर्क–फुल टाइम ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी भी जरूरी है. साथ ही उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए।
वेतन–
मैनेजमेंट ट्रेनी–40,000 रुपये प्रति माह.
क्लर्क–9900-1000/1-20900-1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-
42600-3270/1-45930-1990/1-47920 का पे स्केल और बेसिक पे का स्पेशल अलाउंस

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान