Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Kedarnath Dham: मंत्रोच्चारों और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले गए. केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने कपाट खोले. इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया. इस दौरान हजारों श्रद्धालु भी मौजूद रहे. मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने केदारधाम में दर्शन किए.
शुभ लग्न अनुसार आज सुबह छ बजकर बीस मिनट पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा के दर्शन कर पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से०नी०) गुरमीत सिंह ने भी बाबा के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशाली के लिए पूजा अर्चना की मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा का जायजा लेते हुए कहा कि यात्रा में आने वाली तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
इसके लिए सरकार द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इस अवसर पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन के अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करेगी। कपाट खुलने के समय लगभग 8000 तीर्थयात्रियों भी बाबा केदारनाथ की कपाट खुलने के साक्षी बने।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!