लालकुआं: केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा लालकुआं पहुंचने पर भाजपा कार्य कर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा आज लालकुआं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अजय भट्ट का तिलक लगाकर स्वागत किया जबकि कुमाऊनी लोक नृत्य छोलिया की थाप पर उनके आगमन पर खुशी का इजहार किया गया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत में पूर्व सैनिक लीग तथा सोल्जर एकेडमी स्कूल के बच्चे भी आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज केंद्र सरकार देश की समस्त जनता को एक साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ी है। और वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत दुनिया में बढ़ी है। नारायण दत्त तिवारी के बाद नैनीताल जनपद से केंद्रीय मंत्री बनने का सौभाग्य मुझे मिला है। उन्होंने कहा सदन में क्षेत्र की तमाम समस्याओं को उठाया है और उसके निराकरण के प्रयास किए हैं। बिंदुखत्ता का मामला हो या लालकुआं का हो, जमरानी बांध हो या गर्जिया मंदिर का मामला हो तमाम मसले उन्होंने सदन में प्रमुखता से उठाए हैं। लालकुआं बाईपास का मामला वन भूमि में होने से फिलहाल रुका हुआ है लेकिन इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संदर्भ में भी अपने संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

इस दौरान विधायक नवीन दुम्का, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, गजराज बिष्ट, उमेश शर्मा, दीपक मेहरा, पवन चौहान, हेमंत नरूला, नारायण सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, हेमंत द्विवेदी, संजीव शर्मा, संजय अरोड़ा, अरुण बाल्मीकि, मनोज बसनायत, मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, नवीन पपोला, कुंदन चुफाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।