लालकुआं: विधायक नवीन दुम्का ने क्षेत्र में इंडिया मार्का हैंडपंपों का किया शुभारंभ, आर्थिक सहायता के भी बांटे चेक
लालकुआं। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा 2 परिवारों को 7 लाख आर्थिक सहायता के चेक बांटे, और पेयजल किल्लत दूर करने के लिए हैंडपंप खुदाई का शुभारंभ किया।

विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती सावित्री कुमारी को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध कराया। दरअसल कुछ दिन पूर्व श्रीमती सावित्री कुमारी के पति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी इस दौरान मानव वन्य जीव जंतु संघर्ष मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। इसके पश्चात विधायक नवीन दुम्का ने गौलापार के कालीपुर में हाथी के हमले से मृत महिला के पति मदन सिंह को मानव वन्यजीव संघर्ष मद से 3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, पीड़ित परिवार को 1लाख की आर्थिक मदद पूर्व में दी जा चुकी है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के लिए आए कई हैंडपंप की खुदाई का शुभारंभ जड़ सेक्टर स्कूल बिंदुखत्ता के मैदान में मशीन चलाकर इसकी शुरुआत की गई साथ ही विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का के साथ रेंज अधिकारी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट ,ग्राम प्रधान रुकमणी ,प्रधान प्रतिनिधि भास्कर जोशी , रेंजर त्रिलोक सिंह बोरा , मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, जगदीश नौला, मुकेश बेलवाल सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार